*हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर रामपुर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत*
रिपोर्ट:रफीउल्लाह खान, रामपुर।जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
रामपुर : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष *हरीश गंगवार* अपने जत्थे के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर शनिवार को रामपुर पहुंचे। उनके रामपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर एवं जयकारों के साथ जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया।
कांवड़ यात्रा के दौरान *हरीश गंगवार* ने अपने जत्थे के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हुए रामपुर तक की यात्रा पूरी की। उनके रामपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने *‘हर-हर महादेव’* और *‘बोल बम’* के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा के सदर विधायक आकाश सक्सेना, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, जिला महामंत्री रविंद्र सिंह रवि अर्जुन रस्तोगी, करतार सिंह, विकास दिक्षित, मोहन कुमार लोधी, सुनील मौर्य, कुंवर बहादुर राजपूत, ऋषि पांडे, पवन कुमार, राजू सुमन, देवेंद्र सैनी, सरदार विक्रम सिंह,अवदेश शर्मा, जूही सिंह, ॐ प्रकाश लोधी , ॐ प्रकाश सैनी, निखिल दिवाकर, साहिल अरोरा, अनुभव शर्मा, अनुज भारद्वाज, पीयूष कुमार, आकाश यादव, महेंद्र मौर्या, यशपाल मौर्य , एवं मंडल पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार का स्वागत करते हुए उनकी कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा, अनुशासन और संकल्प का प्रतीक है तथा भगवान शिव के प्रति भक्ति और समर्पण की भावना को मजबूत करती है।
जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से भगवान भोलेनाथ की कृपा और सभी की शुभकामनाओं से कांवड़ यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है,उन्होंने कहा कि सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना और समाज में सेवा, सद्भाव एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।
उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा से लाए गए पवित्र गंगाजल से सोमवार को अपने ग्राम धनेली उत्तरी स्थित नर्मदेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगाभाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार के स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
हर-हर महादेव!
बोल बम!



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें